फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   himanshu president elected

हिमांशु अध्यक्ष, हरेंद्र महामंत्री चुने गए

Sat, 19 Nov 2016 11:35 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 19 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
himanshu president elected
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
सेवरही। किसान पीजी कॉलेज तमकुहीरोड में शनिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर हिमांशु जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर रामनिहोरा यादव और महामंत्री पद पर हरेंद्र कुमार भारती ने जीत दर्ज की। इसके अलावा कला संकाय प्रतिनिधि के लिए शिविर कुमार और पुस्तकालय मंत्री पद पर अनुज सोनी निर्वाचित घोषित हुए। विजेता प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से भारी गहमागहमी के बीच मतदान शुरू हुआ। कुल 1365 वोटरों में से 930 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद मतगणना हुई। शाम को घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर हिमांशु जायसवाल ने 380 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी आनंद जायसवाल गिल्लू को 126 मतों से हराया। आनंद जायसवाल को 254 मत मिले थे। अध्यक्ष पद के शेष प्रत्याशियों में रामजीत गुप्ता को 109, अभिषेक कुमार सिंह 79, दानिश मेहताब को 75, अनीस को 36 और विकास यादव को 32 मत मिले। 18 मत अवैध थे। महामंत्री पद पर शिवम गुप्ता को 163 और हरेंद्र भारती को 458 मत मिले। हरेंद्र ने 295 मतों से जीत हासिल की। कुमारी गिरिजा को 77, सरफुद्दीन को 95, राज वर्मा को 115 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए रामनिहोरा यादव को 637 मत मिले। इन्होंने धनंजय यादव को 375 मतों से हराया। धनंजय को 262 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए  आलोक जायसवाल को 405 और शिविर कुमार को 495 मत मिले। शिविर कुमार 90 मतों से चुनाव जीते। इसी प्रकार पुस्तकालय मंत्री पद के लिए चंदन शर्मा को 188 और अनुज सोनी 438 वोट मिले। अनुज ने 250 मतों से जीत दर्ज की। इस पद के अन्य दावेदार सुमिंद्र यादव को 89 व शुभम सोनी को 180 वोट मिले। 
विज्ञापन

विजेता प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव संपन्न कराने के लिए एसएसपी लालसाहब यादव की अगुवाई में कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद थी। मतदान के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच कई बार नोंक-झोंक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ रविंद्र वर्मा, राजेश सिंह, डॉ विश्वभर मिश्र, रणजीत राय, गोविंद शाही, सत्यप्रकाश गुप्ता, डॉ अजय सिंह, डॉ मिथिलेश्वर पांडेय, केशव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed