फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Highway dhabas and hotels to be geo-tagged; database to be created.

Kushinagar News: हाईवे के ढाबों, होटलों की होगी जियो टैगिंग, तैयार होगा डेटाबेस

Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Highway dhabas and hotels to be geo-tagged; database to be created.
पडरौना। अवैध वसूली और तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने हाईवे किनारे संचालित ढाबों और होटलों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इन पर सीधी नजर रखने के लिए जियो टैगिंग कराकर ढाबों और होटलों का डिजिटल रिकाॅर्ड तैयार किया जाएगा। साथ ही संचालक और वहां काम करने वाले हर कर्मचारी का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। डेटाबेस तैयार करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गोरखपुर से कुशीनगर होते हुए बिहार के गोपालगंज को जोड़ने वाले हाईवे पर ढाबों और होटलों की संख्या 100 से अधिक है। पुलिस जांच में कई बार सामने आया है कि इनमें से कुछ को अवैध गतिविधियों के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

पशु व शराब तस्करी, मोरंग-बालू-लदे वाहनों के अवैध प्रवेश और परिवहन विभाग की अवैध वसूली जैसे मामलों में ढाबों की भूमिका सामने आई है। पिछले साल की घटनाओं की समीक्षा के बाद एसपी ने निगरानी बढ़ाने और जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश : हाईवे से जुड़े थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के ढाबों और होटलों की जियो टैगिंग करेंगे। सभी ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भी निर्देश दिया गया है। पुलिस का मानना है कि डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से किसी भी घटना के बाद संबंधित स्थान और वहां मौजूद लोगों की जानकारी तुरंत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed