फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Highest Number of Cold and Fever Patients Visit Health Fair

Kushinagar News: आरोग्य मेले में पहुंचे जुकाम-बुखार के सर्वाधिक मरीज

Mon, 23 Mar 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Highest Number of Cold and Fever Patients Visit Health Fair
करमैनी स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करते डाॅ, संजय कुमार। संवाद
पडरौना। जिले के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। मेले में लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। मेले के दौरान मौसम परिवर्तन के चलते सांस, खांसी, जुकाम व बुखार के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। उनका उपचार कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

बोदरवार संवाद के अनुसार, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन अयोग्य मेले सांस,खांसी और बुखार के मरीज सर्वाधिक रहे। मेले में शिवदत्त, सूर्यभान, गणेश वर्मा, मिश्री, इसरावती, सुरेंद्र गुप्ता, सुदर्शन साहनी, रीता देवी,जानकी, मृत्युंजय पांडेय, हरिमोहन सैनी, रामप्रवेश, सिद्धि, अमरेश, अंश, अपूर्वा, मीरा, आरोही व दीपक समेत 40 लोगों ने पहुंचकर मेले का लाभ उठाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजय भारद्वाज ने बताया कि मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गई l मेले में बड़हराबाबू, मठिया, घोघरा, देवकली उर्फ चकिया, पडौली, शेषपुरवा, अमडीहा, सोमली, पेमली, कुंदूर, अवरहीं कृतपुरा, गंगराई आदि गांवों के लोग आए थे।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, नया पीएचसी लक्ष्मीगंज में 50 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि तापमान में परिवर्तन से सर्दी, बुखार व जोड़ों के दर्द के मरीज आए थे। उनका इलाज किया गया। मेले में निक्कू, मनोज पासवान, अनिल राजभर, मरीचा बुखार से पीड़ित मिले। राजकिशोर, हरेंद्र मौर्य, रामवृक्ष प्रसाद, सहदेव यादव की शुगर जांच कर दवाएं दी गईं। लैब टेक्नीशियन तृप्ति के अनुसार, शुगर व स्कीन के 8-8 व टायफाइड के दो मरीज मिले। पांच मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिलने उनकी जांच की गई। मेले में टीबी के भी दो मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उजारनाथ संवाद के अनुसार, क्षेत्र के करमैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में नेत्र रोग,चर्म रोग, पेट दर्द, सर्दी-खांसी के पहुंचे मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गई। मेले में 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त में दवाएं दी गई। मेले में पेट दर्द, सर्दी-जुकाम और खांसी के सर्वाधिक मरीज रहे।

करमैनी स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करते डाॅ, संजय कुमार। संवाद

करमैनी स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करते डाॅ, संजय कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed