{"_id":"6984f8ee7bb348f9a50b9a9c","slug":"high-tension-lines-are-giving-invitation-to-accidents-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-154124-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईटेंशन लाइन दे रहे हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईटेंशन लाइन दे रहे हादसों को दावत
विज्ञापन
घर के करीब से गुजराता बिजली का तार।
सुकरौली। कस्बे के कई मोहल्लों में मकानों से सटे विद्युत पोल लगाकर तार बिछा दिया गया। जो हर समय दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। कई मोहल्लों में घरों से सटे विद्युत पोल की ढलाई तक मकान में करवा दी गई है।
इन मोहल्लों में गौर करें तो विद्युत सुरक्षा मापदंडों को दरकिनार करते हुए बिजली के पोल लोगों के घरों के समीप व सटाकर ही लगा दिए। जिम्मेदारों ने मापदंडों व लोगों की सुरक्षा का ध्यान तक नहीं रखा है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसका समाधान नही हो पाया है।
सुकरौली नगर के ठूठी चौराहे के समीप सड़क बनने के बाद बिजली के पोल लगाए गए। विद्युत सुरक्षा के मापदंडों का ध्यान रखे बगैर ही हाईटेंशन लाइन के लिए पोल लगा दिए। लोगों के मकानों व नाली से सटाकर पोल लगा देने से हादसे का डर बना हुआ है। निवासियों का कहना है मकानों के बीच में जगह-जगह पोल लगाए हैं।
विज्ञापन
विद्युत सुरक्षा व तय मापदंड के तहत मकान से 4 फीट की दूरी पर पोल होना चाहिए। ऐसा कई जगहों पर हुआ है कि जिम्मेदारों ने सुरक्षा मापदंड का ध्यान नहीं रखा। बारिश में हवा-आंधी चलने से हादसे की आशंका बनी रहती है। ठूठी में कुछ दिन पहले एक दुकान में काम करने वाले हाटा कोतवाली के सेमरी के रहने वाले सूरज की करंट की चपेट में मौत भी हो चुकी है।
इस मोहल्ले में घरों से एकदम सटाकर हाइटेंशन तार गया है। जर्जर हुई पोल तार के बाद नए पोल भी नियमों को दरकिनार कर लगा दिया गया है। जेई अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सुकरौली कस्बे का मामला काफी पुराना है। कई जगहों पर पोल लगाया गया है।वहां जल्द ही केबलिंग शिफ्ट किया जाएगा। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिले इसके लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा।
केबल लाइन से खतरा नहीं: कस्बे के ठूठी निवासी प्रेम शंकर यादव ने बताया कि विद्युत पोल घरों से सटकर लगाया गया है। जिसपर कई मोहल्लों में तारों के सहारे विद्युत आपूर्ति दौड़ाई गई है। इससे हर समय खतरा बना रहता है।