{"_id":"6a5d32f4d8137c4c5107ba06","slug":"high-tension-line-poses-an-obstacle-to-the-drinking-water-project-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164075-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेयजल परियोजना में हाईटेंशन लाइन बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेयजल परियोजना में हाईटेंशन लाइन बाधक
Mon, 20 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। हाईटेंशन लाइन की वजह से दिउलिया मनिया छपरा में पेयजल योजना अधूरी पड़ी है। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता ने बिजली वितरण खंड, हाटा के एक्सईएन को पत्र भेजा है। उन्होंने कार्य पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू कराने के लिए हाईटेंशन लाइन को शीघ्र शिफ्ट कराने की मांग की है।
जल निगम की तरफ से बिजली निगम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत दिउलिया मनिया छपरा की पेयजल योजना के तहत प्रस्तावित ओवरहेड टैंक (ओएचटी) के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। इससे निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। विभागीय निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बावजूद ओवरहेड टैंक का कार्य बाधित होने से ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार और नीरज कुमार सहायक अभियंता ने विद्युत निगम से ओवरहेड टैंक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को प्राथमिकता के आधार पर अन्यत्र शिफ्ट कराने की मांग की है। इस संबंध में रामकोला उपकेंद्र के एसडीओ चंदन कुमार ने बताया कि जलनिगम की तरफ से पत्र मिला है। हाईटेंशन को शिफ्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है।