फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   High school English exam conducted with reserve paper

Kushinagar News: रिजर्व पेपर से कराई गई हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा

Thu, 13 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
High school English exam conducted with reserve paper
पडरौना। जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सोहसा मठिया में बने परीक्षा केंद्र पर बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय के रिजर्व पेपर परीक्षार्थियों का दोबारा परीक्षा हुई। बोर्ड की तरफ से निर्धारित समय सारणी के अनुसार बीते सात मार्च को हुई पहले दिन परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का बंडल संकलन केंद्र पर ले जाते समय रास्ते में गायब हो गया था।
विज्ञापन

बोर्ड के निर्देश पर हाईस्कूल अंग्रेजी के परीक्षार्थियों की परीक्षा बुधवार को रिजर्व पेपर से दोबारा कराना पड़ा है। इस परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के अंग्रेजी में 304 पंजीकृत थे। इसमें से 283 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा सुबह की प्रथम पाली में परीक्षा दिया। परीक्षा के दौरान 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन हुई परीक्षा में 283 परीक्षार्थी ही शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने परीक्षा शुरू होने के कुछ देर पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे। उन्होंने परीक्षा शुरू कराने के बाद केंद्र पर करीब दो घंटे तक परीक्षा की निगरानी करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed