{"_id":"653bfa9e166d4ab04c04f884","slug":"help-will-be-provided-in-resolving-complaints-related-to-voter-list-and-identity-card-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6776-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मतदाता सूची व पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मतदाता सूची व पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में मिलेगी मदद
विज्ञापन
वोटर हेल्पलाइन कॉल सेंटर का डीएम ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला निर्वाचन कार्यालय में शुक्रवार को डीएम ने वोटर हेल्पलाइन कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के लिए विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची तथा पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में मदद मिलेगी।
डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि निर्वाचन संबंधि शिकायतों के निस्तारण के लिए 05564-1950 पर फोन कर त्वरित निस्तारण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर 2023 तक विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2024 चलाया जाएगा। इसमें बीएलओ एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवक युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और मृतक का मतदाताओं का नाम सूची से हटाने व मतदाताओं के नाम में हुई त्रुटियों को सही करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के लिए समय सारणी जारी किया है। इसके तहत 27 अक्तूबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर निर्धारित है। चार, पांच, 25 व 26 नवंबर और दो, तीन व 26 दिसंबर को दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2024 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वेब साइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर Search Your Name Electoral Roll बटन पर क्लिक करके मतदाता अपने से संबंधित विवरण की पुष्टि कर सकते हैं। मतदाता https://electoralsearch.in एवं https://voters.eci.gov.in पर भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। अपने मोबाइल में Voter Help Line app डाउनलोड करके भी मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।