{"_id":"696bf52baa198a594a061f71","slug":"help-in-adding-the-names-of-eligible-voters-who-have-been-left-out-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152987-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने में करें सहयोग
Sun, 18 Jan 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा के वार्ड नंबर छह में शनिवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एसआईआर मतदाता सूची पुनरीक्षण (द्वितीय चरण) एवं विकसित भारत गारंटी के संबंध में जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से छूटे नाम जुड़वाने में लोगों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि बूथ स्तर तक मतदाता सूची को सुदृढ़ करना, अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझावों और अनुभवों से संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा मिली है। जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वे फॉर्म-6 भरकर शीघ्र अपना नाम जुड़वाएं।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सूकरौली रंजना पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कप्तानगंज विजय खेतान आदि मौजूद रहे।