{"_id":"64a7056df77e9087290aca69","slug":"help-desk-for-poor-in-cmo-office-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1056-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गरीब गंभीर रोगियों के उपचार के लिए स्थापित हुई हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गरीब गंभीर रोगियों के उपचार के लिए स्थापित हुई हेल्प डेस्क
Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को मेडिकल हेल्प डेस्क की स्थापना कर एक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। यहां गरीब गंभीर रोग से पीड़ित रोगियों की उपचार के लिए उनकी मदद की जाएगी।
सीएमओ डाॅ. सुरेश पटारिया ने देर शाम बताया कि गंभीर रोग से पीड़ित गरीब लोगों को शीघ्र उपचार मिले। इसके लिए कमरा नंबर एक में मेडिकल हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। इसके लिए डिप्टी सीमएओ डॉ. आरके गुप्ता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
वह प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संबंधित लोगों के आवेदन जमा कराएंगे। यहां एकत्र आवेदनों के स्टीमेट का सत्यापन कराकर एक हफ्ते में संबंधित रोगी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहयोग या फिर उपचार के इंतजाम के लिए डीएम की संस्तुति पर शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। सीएमओ ने कहा कि अगर कोई समस्या आती है, तो पीड़ित व्यक्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुद मुझसे मिल सकता है।