{"_id":"6a19ec55f4315443ab0f21d3","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-allowed-to-enter-the-city-tomorrow-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160794-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कल शहर में भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कल शहर में भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश
Sat, 30 May 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रविवार को 30 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा को देखते हुए सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर से होकर जाने वाले भारी वाहन बाईपास के मार्ग से जाएंगे। इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा।
यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि सुबह सात बजे से शुरू होने वाले बीएड प्रवेश परीक्षा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित यातायात व्यवस्था के तहत रविवार की सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक शहर में प्रतिदिन की तरह नो एंट्री की व्यवस्था बनी रहेगी।
शहर के खिड़किया, स्टेशन मोड़, स्टेशन बाईपास, कठकुइयां मोड़, खिरिया टोला, बलुचहां पुलिया, बावली चौक और सरस्वती चौक से शहर में आने वाले भारी/बड़े मालवाहक एवं कॉमर्शियल वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि कप्तानगंज और रामकोला की तरफ से आने-जाने वाले सभी कॉमर्शियल वाहन नहर रोड से अपने गंतव्य की तरह जाएंगे। संवाद