फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Heartbroken after the murder of his mother, Nandu and his three brothers left the village.

Kushinagar News: मां की हत्या के बाद टूट गया दिल, नंदू संग तीनों भाइयों ने भी छोड़ दिया गांव

Sat, 08 Nov 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Heartbroken after the murder of his mother, Nandu and his three brothers left the village.
कुशीनगर। बंगरा दुमही गांव में मां की हत्या के बाद नंदू शर्मा व उसके तीनों भाइयों का दिल टूट गया था। घर सूना लगने लगा तो चारों ने घर छोड़ने का निर्णय ले लिया। मकान और संपत्ति बेच दी। इस बीच नंदू की पत्नी से दूरी बन गई और दूसरी शादी कर देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के श्यामपुर मुसहरी गांव में रहने लगा।
विज्ञापन

नंदू काफी दिनों तक लखनऊ में रहकर काम किया। अब चेन्नई में रहकर काम करता है। उसने बताया कि गांव में मुझसे किसी से संपर्क नहीं रह गया था। दीपावली में श्यामपुर मुसहरी आया। पुलिस के जरिए जानकारी होने पर जो बयान उस समय पुलिस को दिया था, वहीं बयान कोर्ट में दिया हूं। मां के कातिल को सजा दिलाने के लिए मजबूती से अब मुकदमे की पैरवी करूंगा।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के बंगरा दुमही गांव निवासी श्रृंगारी देवी पत्नी चंद्रिका शर्मा की 2007 में हत्या कर गन्ने के खेत में लाश फेंक दिया गया था। तीसरे नंबर के बेटे नंदू शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस गांव के रोशन आलम उर्फ भुट्टू पर केस दर्ज किया। चार भाइयों में दूसरे नंबर के रमाकांत शर्मा की मौत हो गई। इसके बाद पूरा परिवार परेशान हो गया। बड़े भाई हरिद्वार शर्मा फाजिलनगर में मकान बनवाकर रहने लगे। तीसरे भाई नंदू शर्मा की पत्नी से विवाद हो गया और पत्नी अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नंदू देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के श्यामपुर मुसहरी गांव में दूसरी शादी कर लिया और वहीं पर रहने लगा। छोटा भाई सिकंदर शर्मा दुबई में काम करता है, उसका परिवार हैदराबाद में रहता है। नंदू ने बताया कि मां ने आरोपी रोशन को उधार रुपये दिया था। रुपये मांगने पर रोशन ने मां की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। उस समय घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। गन्ने की कटाई करने के बाद लोगों ने शव देखा था। इसके बाद गांव से इतनी दूरी बन गई कि उधर कभी देखने का मन नहीं किया और न ही किसी से संपर्क रखा।

मेरा परिवार अपने कमाने-खाने में व्यस्त रहता था, किसी से कोई मतलब नहीं था, लेकिन बेवजह मां की हत्या ने दिल तोड़ दिया। मुकदमे की प्रक्रिया मुझे मालूम नहीं थी और आर्थिक परेशानी होने के बाद शहरों में जाकर काम करता था। इसलिए कोर्ट से नोटिस आने के बाद भी जानकारी नहीं होती थी। घटना के समय पुलिस ने जो पूछा था वह बता दिया गया था। उस समय पुलिस कही थी कि कोर्ट में जाना होगा तो बताया जाएगा। आरोपी जेल चला गया था, इसलिए मैं भी निश्चिंत था। कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया हूं। मां के हत्यारोपी को सजा दिलाने के लिए मजबूती से मुकदमे की पैरवी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed