फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hearing of women harassment cases, 8 complaints resolved on the spot

Kushinagar News: महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई, 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Fri, 08 May 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hearing of women harassment cases, 8 complaints resolved on the spot
पडरौना। महिला उत्पीड़न मामलों के त्वरित निस्तारण और पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार सदर तहसील पडरौना में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने की।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। उपाध्यक्ष ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जनसुनवाई में कुल 31 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के सात, पुलिस विभाग के दो, राशन कार्ड से संबंधित दो, समाज कल्याण विभाग के तीन, दिव्यांगजन कल्याण विभाग का एक, जल निगम का एक, जिला ग्राम्य विकास विभाग के तीन, खंड विकास विभाग के 10 तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी से संबंधित एक मामला शामिल रहा। इनमें से आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 23 प्रकरण संबंधित विभागों को भेजते हुए सात दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पुष्टाहार, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद श्रीमती चारू चौधरी ने वन स्टॉप सेंटर कुशीनगर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पडरौना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय एवं वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सामान्य ज्ञान की पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी पडरौना आशुतोष, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरडी कुशवाहा, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद कुमार दूबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed