{"_id":"6652599abb89082db70fc609","slug":"health-workers-will-be-deployed-at-polling-places-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-117349-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मतदेय स्थलों पर तैनात रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मतदेय स्थलों पर तैनात रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी
Sun, 26 May 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की भी तैयारी पूरी हो गई है। प्रत्येक मतदेय स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। टीम में एक डॉक्टर समेत तीन कर्मी शामिल होंगे। पीठासीन अधिकारी के पास भी मेडिकल किट उपलब्ध रहेगा। चुनाव के दिन सभी सीएचसी में एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। आपात स्थिति में चालक और ईएमटी एंबुलेंस लेकर मौके तक पहुंचेंगे और वहां से बीमार व्यक्ति को नजदीक की सीएचसी अथवा मेडिकल कॉलेज पहुंचाएंगे।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी जुटा है। चुनाव व मतगणना को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थल पर एक डॉक्टर की अगुवाई में फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय को तैनात किया जाएगा। मेडिकल टीम के पास बीपी, पल्स आदि की जांच के लिए जरूरी संसाधनों के साथ दवा की भी उपलब्धता रहेगी। इसके अलावा बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना किए जाने के दौरान पीठासीन अधिकारी को मेडिकल किट दिया जाएगा। मेडिकल किट में बुखार, दर्द, उल्टी-दस्त, ओआरएस पाउडर के पैकेट रखे जाएंगे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर पीठासीन अधिकारी खुद व सहकर्मी को इसी मेडिकल किट से दवा उपलब्ध कराएंगे।
सीएमओ डॉ. पटारिया ने बताया कि सीएचसी पर एक-एक एंबुलेंस को चुनाव के दिन रखा जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। एम्बुलेंस के चालक और ईएमटी की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता निडर होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में जरूर हिस्सा लें और अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
मतदान के दिन हर बूथ पर बनेगी मेडिकल हेल्प डेस्क
कसया। मतदान के दिन सेक्टर व बूथ स्तर पर मेडिकल हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। सीएचसी कसया में शनिवार को डॉ. मुकेश यादव के दिशा निर्देशन में हुई बैठक में सभी मतदेय स्थलों पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई। हेल्प डेस्क पर जीवन रक्षक दवाएं और ओआरएस घोल उपलब्ध रहेगा। डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क की मॉनिटरिंग व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान डॉ. अनामिका कुमारी, डॉ सावित्री सिंह, डॉ नासरीन फातिमा, विमलेश पांडेय, प्रवीण पांंडेय, वीरेंद्र शर्मा, अमजद अली, सतीश ओझा, सतीश यादव, रमेश पांडेय, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे हैं।