{"_id":"659d9f2ad42c3a51f902e92c","slug":"health-worker-injured-in-road-accident-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10725-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल स्वास्थ्यकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल स्वास्थ्यकर्मी की मौत
Wed, 10 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के मोगलपुरा के पास पटहेरिया-तुर्कपट्टी पर मार्ग दुर्घटना में घायल स्वास्थ्यकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के करमैनी निवासी विकास सिंह (36) रविवार को बाइक से ड्यूटी से घर लौट रहे थे। अभी वे मोगलपुरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक में पीछे से किसी वाहन ने ठोकर मार दिया था। इससे वह गंभीररूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें डॉक्टर लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उन्हेें लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
शोक जताया
फाजिलनगर। कस्बा स्थित सीएचसी परिसर में मंगलवार को शोक सभा हुई। इसमें सीएचसी पर तैनात बेसिक स्वास्थ्य वर्कर (बीएचडब्ल्यू) विकास सिंह के निधन पर शोक जताया गया। इस दौरान डॉ. यूएस नायक, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. साजिद हुसैन, डाॅ. रवि शंकर, गांधी यादव, दिनेश राय, नागेंद्र सिंह, एनके सिंह, प्रशांत कुमार, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, रुपेश चंद, मकबूल आदि मौजूद रहे। संवाद