{"_id":"6701c47f33aaa2fb930c24f4","slug":"health-of-468-patients-was-checked-in-the-camp-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124295-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिविर में 468 मरीजों की जांची गई सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिविर में 468 मरीजों की जांची गई सेहत
Sun, 06 Oct 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
जानकीनगर। क्षेत्र के धर्मपुर बुजुर्ग गांव में शनिवार को निशुल्क शिविर में 468 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉक्टरों ने दवाएं दीं।
शिविर में नेत्र जांच, शुगर जांच के साथ ही आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार आमजन की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम सहित योजनाओं के बारे में बताया।
नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि इस तरह के आयोजन न्याय पंचायत स्तर से लेकर ग्राम सभा स्तर पर होना चाहिए ताकि लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान भाजपा पूर्व जिला महामंत्री रितिक सिंह गौतम, चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयुर्वेद सिंह, महिला चिकित्सक डॉ. रीता वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट एसएन सिंह, विनोद सिंह नेत्र परीक्षण अधिकारी, मोहम्मद हारुन, गोलू खरवार लैब टेक्नीशियन, पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह गुड्डू बाबू, सूर्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।