फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health of 30 children deteriorated after consuming MDM, four serious

Kushinagar News: एमडीएम खाने के बाद 30 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, चार गंभीर

Fri, 23 Feb 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Health of 30 children deteriorated after consuming MDM, four serious
पडरौना। खड्डा ब्लॉक के शिवदत्त छपरा गांव के परिषदीय स्कूल में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) से 30 बच्चे बीमार हो गए। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने से स्कूल में अफरातफरी मच गई। शिक्षक और गांव वाले एंबुलेंस से बच्चों को लेकर नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पहुंचे। उनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चों के पेट में तेज दर्द होना बताया जा रहा है। इसकी खबर मिलते ही प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम, बीएसए और सीएमओ सीएचसी पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। डॉक्टरों से बात कर बेहतर इलाज का निर्देश दिया। चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रहीर है। डीएम ने जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

खड्डा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शिवदत्त छपरा में बृहस्पतिवार को 146 बच्चे पढ़ने आए थे। रसोइया कुशमावती, फुलवा, गेनिया, उम्रावती ने एमडीएम में दाल पिट्ठा बनाया था। दोपहर में बच्चों को कतार में बैठाकर भोजन दिया गया। भोजन करने के कुछ देर बाद उनके पेट अचानक दर्द होने लगा और उल्टी शुरू हो गया। बच्चों का अचानक तबीयत बिगड़ने से स्कूल में गांव वालों की भीड़ जुट गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक संध्या, विद्यानंद, राकेश, रमेश, शंकुतला, सूर्यप्रकाश बीमार बच्चों को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी नेबुआ नौरंगिया पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर डीएम उमेश मिश्र, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, बीएसए रामजियावन मौर्य, खड्डा एसडीएम आशुतोष कुमार, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विवेकानंद पांडेय सीएचसी पहुंच गए। स्कूल के शिक्षकों और डॉक्टर से अलग-अलग बच्चों के अचानक बीमार होने की जानकारी ली। बीएसए ने रसोइयों से भी पूछताछ की। देर शाम तक सीएचसी पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस घटना से अन्य बच्चों के अभिभावक भी घबरा गए हैं। शाम तक सीएचसी पर 30 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे थे, जिसमें चार बच्चे को डॉक्टर गंभीर बता रहे हैं। डीएम के निर्देश पर गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में दाल पीट्ठा खाने वाले बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है, हालांकि बाकी बच्चों की तबीयत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

--
बीमार हुए बच्चे
-रितांशु (12), सविता (11), सृष्टि (10), नंदनी (08), रेशम (08), संगम (09), अंकित (12), प्रिंस (11), शिवा (11), ज्योति (09), गुड़िया (14), गुंजन (09), सुंदरी (09), वर्षा (09), अमृता (09), दीक्षा (12), सोनम (12), नेहा (11), उर्वशी (12), सरिता (12), सुमन (10), सीमा (08), सोमारी (09), गनेश (10), अंकित (12)
विज्ञापन
विज्ञापन



--
वर्जन
-जिन बच्चों के पेट में दर्द था, उनका नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में इलाज हुआ। एमडीएम का भोजन 146 बच्चे व शिक्षक भी किए थे। कोई घबराने वाली बात नहीं है। खड्डा एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -उमेश मिश्रा, डीएम

-
-बच्चों की तबीयत में सुधार है। दाल पिट्ठा खाने वाले अन्य बच्चों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम गांव में भी गई थी। लेकिन कोई बीमार नहीं मिला। अस्पताल आने वाले बच्चों की तबीयत में सुधार है। -डॉ. सुरेश पटारिया सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed