फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health fair: A large number of patients with cold, cough, and fever arrived.

आरोग्य मेला : सर्दी, खांसी और बुखार के ज्यादा मरीज पहुंचे

Mon, 05 Jan 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Health fair: A large number of patients with cold, cough, and fever arrived.
करमैनी में मरीजों का इलाज करते डॉ.संजय कुमार।संवाद  
पडरौना। जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। ठंड के चलते मरीजों की संख्या में वृद्धि रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं और ठंड से बचाव के उपाए बताए। अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम, गले में खराश, सांस संबंधी संक्रमण, जोड़ों के दर्द और बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए। बच्चों में सर्दी और जुकाम की दिक्कत रही। मंसाछापर संवाद के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक के सरपतही और बलकुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले कुल 80 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को ठंड से बचाव के लिए सलाह दी। इसमें सरपतही पीएचसी पर ठंड के बावजूद 45 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डाॅ. विनय पांडेय ने बताया कि बुखार और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलाव 10-10 मरीज शुगर व उच्च रक्तचाप के आए। ठंड के मौसम में गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। पीएचसी बलकुड़िया में 35 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

इसमें सात चर्म रोग, दो गैस्ट्रो, पांच बुखार के मरीज शामिल रहे। उजारनाथ संवाद के अनुसार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में 32 मरीज आए। इनमें ज्यादातर मरीज पेट दर्द व सर्दी जुखाम व खांसी से पीड़ित मिले। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर जरूरी दवाएं दी गई हैं। बोदरवार संवाद के अनुसार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार में आरोग्य मेले में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद रही। मेले में आकांक्षा सिंह, सिद्धार्थ गौतम, शिवशंकर, शारदा पांडेय, संध्या, शिवरत, राम प्रवेश, सिद्धि, कन्हैया, अंश, अपूर्वा, मीरा, आरोही, रविपाल की जांच कर दवाएं दी गई। टेकुआटार संवाद के अनुसार जन आरोग्य मेले में 91 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। इस दौरान शुगर, हीमोग्लोबिन, टाइफाइड, मलेरिया और बलगम की जांच की गई।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed