फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health checkup of 22 people was done in the camp

Kushinagar News: शिविर में हुआ 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 29 Jul 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 22 people was done in the camp
पडरौना। नगर के गायत्री मंदिर परिसर में होमियोपैथिक यूनिट की सेवा विभाग की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

डॉ. धनंजय मिश्र ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियां जैसे मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू आदि बीमारियां होने की संभावना रहती है। इससे बचाव के लिए लोगों को भोजन में पर्याप्त पौष्टिक तत्व लेना चाहिए। यदि बुखार या अन्य कोई बीमारी हो तो बिना डॉक्टर की सलाह से दवा नहीं लेना चाहिए। इसके बाद डॉ. सुभाष यादव, डॉ. शिब्बू अंसारी, डॉ. यशवंत भट्ट, डॉ. बीके कुशवाहा, डॉ. रामेश्वर सिंह आदि ने गठिया के 11, चर्म रोग के सात और पेट के दर्द के चार समेत कुल 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इन मरीजों में फार्मासिस्ट आकाश गुप्ता व मुकेश कुशवाहा ने दवा वितरित की। इस दौरान डॉ. राणा प्रताप यादव, डॉ. अरुण कुमार गौतम, डॉ. राजाराम जायसवाल, डॉ. दिलीप तुलस्यान, डॉ. अंगद यादव, डॉ. खुर्सेद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed