{"_id":"657f4b346b868b86570a00d4","slug":"health-checkup-of-2000-people-was-done-in-the-camp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9485-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिविर में 2000 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिविर में 2000 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Mon, 18 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के सेमरा हर्दो स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे स्वास्थ्य शिविर में बीपी की जांच
पडरौना। क्षेत्र के सेमरा हर्दो के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के 2000 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। शिविर में आए लोगों को डॉक्टरों ने स्वस्थ रहने के उपाय बताए और जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाएं दीं।
शिविर का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने किया। कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति का सबसे बड़ा धन होता है। यदि समय पर इलाज न मिले तो शरीर में बीमारियां घर बना लेती हैं। भाजपा सरकार ने जगह-जगह इस तरह के शिविर लगाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इसलिए ऐेसे आयोजनों में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए।
शिविर को पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत प्रदीप जायसवाल, देवरिया कुशीनगर जिला सहकारी बैंक चेयरमैन लल्लन मिश्र, पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डॉ. विपिन बिहारी चौबे आदि ने संबोधित किया। इसके बाद डाॅ. संदीप यादव, डाॅ. राजीव मिश्र, डॉ. देवशरण सिंह, डाॅ शुभदा सिंह, डाॅ. संजीव सुमन, डाॅ. अभ्युदय मौर्य, डाॅ. मनोज जायसवाल, डाॅ. इंद्रजीत सिंह, डाॅ. जावेद, डाॅ. सिब्बु अंसारी, डाॅ. विनोद सिंह आदि ने दो हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के उपाय बताए। अंत में आयोजक सदर ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा और इंजीनियर मनोज सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
इस दौरान कर्मबीर सिंह, राजकुमार पांडेय, पवन सिंह, डाॅ. लालबाबु कुशवाहा, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, मोहन खरवार, राजेश चौबे, केशव गुप्ता आदि मौजूद रहे।