फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Headmaster and teacher fight in front of BEO, suspended

Kushinagar News: बीईओ के सामने प्रधानाध्यापक और शिक्षक में मारपीट, निलंबित

Sun, 27 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Headmaster and teacher fight in front of BEO, suspended
मथौली। मोतीचक ब्लॉक के बीआरसी परिसर में संचालित कंपोजिट स्कूल में बीईओ के सामने शिक्षक और प्रधानाध्यापक मारपीट कर लिए। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस मारपीट करने वालों को हिरासत में लेकर हाटा कोतवाली चली गई। इस मामले में बीएसए ने मारपीट करने वाले दोनों शिक्षकों को निलंबित कर रामकोला और पडरौना बीईओ को जांच का निर्देश दिया है। विवाद की वजह शिक्षक का स्कूल पर देर से आना और बीईओ को उपस्थिति पंजिका का फोटो भेजना है। विवाद के बाद सभी 13 कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

मोतीचक ब्लॉक के बीआरसी परिसर में कंपोजिट स्कूल पैकौली में संचालित होता है। यहां पर तैनात शिक्षक श्रीधर पांडेय की विलंब से स्कूल आने की शिकायत थी। प्रभारी बीईओ मुकेश मिश्रा ने स्कूल के प्रधानाध्यापक शंभू कुशवाहा को सुबह आठ बजे उपस्थिति पंजिका का फोटो खींचकर भेजने का निर्देश दिया था। शनिवार को सुबह प्रधानाध्यापक ने उपस्थिति पंजिका का फोटो खींचकर भेज रहे थे। शिक्षक श्रीधर पांडेय ने इसका विरोध किए। इस दौरान हाथापाई प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच हो गई। प्रधानाध्यापक की सूचना पर बीईओ मुकेश मिश्रा और हाटा के बीईओ अमितेश कुमार स्कूल पर दिन में एक बजे पहुंचे और जांच करने लगे। इस दौरान बीईओ के सामने प्रधानाध्यापक शंभू कुशवाहा और शिक्षक श्रीधर पांडेय के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसकी जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक के बेटे के साथ पांच से अधिक युवक स्कूल में पहुंच गए। मामला बढ़ता देख किसी ने डायल 112 को सूचना दिया। मौके पर आई पुलिस ने बीईओ से बात करने के बाद दोनों शिक्षकों के अलावा कैंपस में मारपीट करने पहुंचे चार बाहरी लोगों को हिरासत में लेकर हाटा कोतवाली चली गई। मारपीट होने के बाद स्कूली बच्चे घर भागे और करीब दो घंटे तक बीईओ जमे रहे। बीईओ ने बीएसए को इसकी सूचना दिया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक और शिक्षक को निलंबित कर दिया। शिक्षक श्रीधर पांडेय को उच्च प्राथमिक विद्यालय बनटोलवा और प्रधानाध्यापक शंभू कुशवाहा को उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुआन से संबंद्ध कर दिया गया है। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि राजेश कुमार बीईओ रामकोला और पडरौना ग्रामीण क्षेत्र के बीईओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह को जांच के लिए आदेश दिया गया है। सहायक अध्यापक को पृथक से आरोप पत्र निर्गत कर तय समय में प्रकरण की जांच कर आख्या मांगा गया है।
विज्ञापन

कई दिनों से चल रही थी खींचतान
मथौली। मोतीचक बीआरसी केंद्र में संचालित कंपोजिट विद्यालय पैकौली में कई दिनों से खींचतान शिक्षकों के बीच चल रहा था। प्रधानाध्यापक शंभू कुशवाहा और शिक्षक श्रीधर पांडेय के बीच तुम तड़ाक से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। शिक्षा के मंदिर में हुई मारपीट की चर्चा पूरे दिन इलाके में रही। शिक्षकों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक उपस्थिति पंजिका का फोटो बीईओ को भेज रहे थे, एमडीएम का नहीं भेज रहे थे। इसका विरोध करने पर विवाद हुआ। प्रधानाध्यापक उसी गांव का रहने वाले हैं। इसके चलते मारपीट में इनके पक्ष से कई युवक आ गए और अफसरों के सामने भी शिक्षकों ने मारपीट कर मर्यादा को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed