{"_id":"62aa2e5523c99f7d0563a609","slug":"head-coctable-died-kushinagar-news-gkp440448096","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पशु तस्करों ने हेड कांस्टेबल को कुचला, मौत
पडरौना (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में हाईवे पर रोकने की कोशिश करने पर पशु तस्करों ने पिकअप से हेड कांस्टेबल को कुचल दिया। घटना मंगलवार की देर रात की है। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसपी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए।
संतकबीरनगर जिले के मूल निवासी धर्मवीर यादव (39) पुत्र स्व. राम मनोज यादव वर्ष 2005 से पुलिस विभाग में कार्यरत थे। उनकी तैनाती जिले के तरयासुजान थाने में थी। मंगलवार रात एनएच-28 पर पशु तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली। तुर्कपट्टी, तरयासुजान सहित कई थानों की पुलिस टीम ने तस्करों को रोकने के लिए जाल बिछा दी। तरयासुजान में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव भी पुलिस टीम के साथ चेकिंग करने जोकवा बाजार पहुंचे। चेकिंग में हेड कांस्टेबल ने पशुओं से लदी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पशु तस्करों ने वाहन रोकने के बजाए हेड कांस्टेबल को कुचलते हुए भाग निकले। पुलिसकर्मी के साथ हुई घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मी सकते में आ गए। चेकिंग छोड़कर तत्काल धर्मवीर यादव को अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोट
हेड कांस्टेबल की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
- रितेश सिंह, एएसपी