फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hata's boxing player Ice will be honored by Governor and Chief Minister

Kushinagar News: हाटा की बाॅक्सिंग खिलाड़ी आइस को राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Fri, 26 Jan 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hata's boxing player Ice will be honored by Governor and Chief Minister
आरके बॉक्सिंग क्लब हाटा कुशीनगर की सीनियर महिला मुक्केबाज आइस प्रजापति।
पडरौना। हाटा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड निवासी आइस प्रजापति को मुख्यमंत्री और राज्यपाल 27 जनवरी को लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्कूल स्टेडियम में सम्मानित करेंगे। उन्होंने गोवा में आयोजित हुए 37वें बाक्सिंग नेशनल खेल में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

आरके बॉक्सिंग क्लब हाटा कुशीनगर की सीनियर महिला मुक्केबाज आइस प्रजापति ने 2012 में 10 वर्ष की उम्र से बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। वर्ष 2014 में सब जूनियर बालिका राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता झांसी में उन्होंने पहली बार खेलते हुए गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधि कर गोल्ड मेडल जीता था। 2015 में बनारस में गोल्ड मेडल, 2016 में इलाहाबाद में गोल्ड मेडल, 2017 में मेरठ में गोल्ड मेडल जीता और 2017 प्रथम वीमेंस नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप रोहतक हरियाणा में कांस्य पदक जीत कर इंडिया कैंप में चयनित हुईं। उन्हें इस बार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 37वां नेशनल गेम्स 2023 गोवा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला था। उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 54 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उनके इस उपलब्धि पर 27 जनवरी को लखनऊ में राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर कोच राजेश कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed