फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hata student who went to prepare for medical goes missing from Kota

Kushinagar News: मेडिकल की तैयारी करने गई हाटा की छात्रा कोटा से लापता

Wed, 01 May 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Hata student who went to prepare for medical goes missing from Kota
हाटा। राजस्थान के कोटा शहर में रह कर मेडिकल की तैयारी कर रही हाटा क्षेत्र की छात्रा दस दिन से लापता है। बेटी के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार के लोग कोटा पहुंच गए हैं और पुलिस की मदद से बेटी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाटा नगर पालिका के थरूआडीह मोहल्ला के रविंद्र सिंह की बेटी तृप्ति सिंह (20) एक वर्ष से कोटा शहर के अनंतपुर में नीट की तैयारी कर रही थी। 20 अप्रैल तक सब कुछ ठाक था। बताया जा रहा है कि तृप्ति 21 अप्रैल को सुबह सात बजे पीजी से टेस्ट देने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह शाम तक नहीं लौटी। पीजी के लोगों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह बंद था। बाद में उन लोगों ने छात्रा के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। तृप्ति के घर वाले परेशान हो गए। पहले यहीं से पुलिस को सूचना दी और फिर कोटा पहुंच कर वहां के थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिवार वालों की चिंता बढ़ रही है। कोटा गए परिवार के एक सदस्य ने दूरभाष पर बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। छात्रा के साथियों से भी जानकारी जुटाई है। फिलहाल छात्रा के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed