{"_id":"68cef9c2010274831108bbca","slug":"hata-pipraich-road-will-be-two-lane-vehicles-will-run-at-full-speed-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-145666-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टू-लेन होगा हाटा-पिपराइच मार्ग, फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टू-लेन होगा हाटा-पिपराइच मार्ग, फर्राटा भरेंगे वाहन
Sun, 21 Sep 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
हाटा। स्थानीय कस्बे से पिपराइच जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण होगा। विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव दिया है। विधायक ने मांग की है कि इस मार्ग केे चौड़ा होने से हाटा से पिपरइच जाने वाले लोगों का और सुविधा होगी। अभी इस मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर है। इसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस प्रस्ताव पर जल्द ही शासन स्तर पर स्वीकृति मिलेगी। निर्देश मिलने का आश्वासन दिया है।
हाटा में फोरलेन से निकल कर पिपराइच जाने वाला मार्ग 22 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग पर हाटा विधानसभा का बालेश्वर चौराह, पिपराइच चौराहा, भौसही चौराहा, खोठ्ठा चौराहा, अहिरौली बाजार सहित प्रमुख चौराहे पड़ते हैं। इस से हजारों लोगों का प्रतिदिन हाटा आना जाना लगा रहता है। यह मार्ग अभी पांच मीटर चौड़ा है। आवागमन अधिक होने की वजह से लोगों को इस मार्ग से यात्रा करने में काफी परेशानी होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। यह कारण है कि लोगों ने विधायक से मिलकर इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की थी। इसे देखते हुए विधायक मोहन वर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर करने का प्रस्ताव दिया है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही इस सड़क को चौड़ा करने संबंधित आदेश शासन स्तर से निर्गत कराने का आश्वासन दिया है।