फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hata Bar Association officials took oath

Kushinagar News: हाटा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 07 Mar 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Hata Bar Association officials took oath
हाटा। तहसील सभागार में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाटा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र भूषण पांडेय, महामंत्री रामेश्वर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह, सुनील कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष शिरोमणि पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए वादकारियों के हित में सतत प्रयत्नशील रहने की संकल्पना व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की संकल्पना को साकार करते हुए कदम से कदम मिलाकर चलने तथा सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के मौजूदा अधिकारियों से ग्रामीण अंचलों से आने वाले वाद कार्यों को न्याय दिलाने के लिए आपसी सामंजस्य स्थापित रखना चाहिए। कार्यक्रम को एसडीएम न्यायिक हीरालाल, तहसीलदार नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार सुनील सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान चुनाव अधिकारी रौनक अली खान, अमर शंकर लाल, सिद्धार्थ पांडेय, दिलीप मिश्र, आमिर खान, रविनारायन त्रिपाठी, अमलेश शंकर मणि, सचिन श्रीवास्तव, रामजी सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय, रविंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed