{"_id":"5e0250d98ebc3e87db426481","slug":"haryana-made-wine-caught-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp334574679","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा निर्मित 11 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा निर्मित 11 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा निर्मित 11 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने हरियाणा निर्मित 11 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसे मैजिक में लादकर बिहार ले जा रहा था।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तरयासुजान थाने की पुलिस ने डुमरिया बाजार के निकट वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को संदेह के आधार पर एक मैजिक की तलाशी ली। उसमें 11 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। मैजिक चालक बिट्टू पुत्र दयानंद सिंह कुशवाहा निवासी नयागांव थाना हथुआ जिला गोपालगंज (बिहार) को शराब लदी मैजिक के साथ पुलिस थाने लेकर चली गई। आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, रामेश्वर यादव, राकेश यादव शामिल थे।