फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hard work and courage created a history of success

Kushinagar News: मेहनत और हाैसले की बदाैलत रच दिया कामयाबी का इतिहास

Sat, 26 Apr 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hard work and courage created a history of success
तुर्कपट्टी/कप्तानगंज। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती है। यह बात बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की टॉप टेन की सूची में स्थान पाने वाले मेधावियों पर बिलकूल सटीक बैठती है। हाईस्कूल के टॉपर के पिता सटरिंग में मजूदरी का कार्य करते हैं तो इंटर की जिला टॉपर आरजू के पिता बाइक मिस्त्री हैं।
विज्ञापन

सच्चिदानंद इंटर काॅलेज कप्तानगंज के छात्र एजाज अली 96.17 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया हैं। वे बोदरवार के रहने वाले हैं। उनके पिता हारून अली सटरिंग के कार्य में मजदूरी करते हैं, तो मां गृहणी हैं। एजाज घर से कभी साइकिल तो कभी टेंपो से विद्यालय पढ़ने आते हैं। बेटे को मिली इस सफलता से परिवार में ईद जैसा माहौल है। हारून ने बताया कि जब सुना कि बेटा हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप किया तो पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन जब स्कूल से बधाई देने के लिए फोन आया तो जीवन और घर की सभी परेशानी कुछ क्षण के लिए दूर हो गई। इसी तरह तुर्कपट्टी निवासी बाइक मिस्त्री जमशेद अली की बेटी आरजू खातून ने इंटर की परीक्षा में 94.20 प्रतिशत अंक हासिल कर इंटर की परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक एकत्र किया है। मां जमीला खातून गृहणी हैं। आरजू के पिता जमशेद ने बताया कि आज बेटी ने उनके जीवन की सभी आरजू पूरी कर दी। बेटी का परीक्षा परिणाम सुनकर जितनी खुशी हुई, उतनी खुशी आज तक नहीं मिली है। पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed