{"_id":"699771c0ac63b6ad750bf223","slug":"hanuman-ji-is-the-repository-of-immense-strength-and-wisdom-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-155082-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अतुलित बल और बुद्धि के निधान हैं हनुमान जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अतुलित बल और बुद्धि के निधान हैं हनुमान जी
Fri, 20 Feb 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
दुदही में हनुमान कथा सुनाते अरविंद भाई ओझा।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : nowshera news
दुदही। हनुमान जी के प्राण तत्व में भगवान श्री राम व माता जानकी का वास है। अपने अतुलित बल और असीमित बुद्धि व समस्त सद्गुणों के कारण हनुमान सर्वथा पूजनीय हैं।
ये बातें कथा वाचक बाल व्यास पंडित अरविंद भाई ओझा ने कही। वे बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गौरी श्रीराम स्थित एक विद्यालय परिसर में आयोजित पंच दिवसीय हनुमान कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हैं।धर्म, अर्थ, मोक्ष आदि जो भी अभिलाषा भक्तों के मन में आता है सच्चे हृदय से पूजन करने पर बजरंग बली अवश्य पूरा करते है। कथा शुरू होने के पूर्व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सचिव व विख्यात इतिहासकार डॉ. बालमुकुंद पांडेय ने भक्त हनुमान के गुणों के संदर्भ में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा के दोहा विद्यावान गुणी अति चातुर, राम काज करीबे को आतुर पर विद्वान और विद्यावान के बीच के अंतर पर विस्तार से चर्चा किया।इस दौरान मदन मोहन पांडेय, यजमान अवधेश पांडेय, उमेश पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, अम्बरीष पांडेय, प्रधानाचार्य गंगेश्वर पांडेय, नीतीश पांडेय, प्रियेश पांडेय, आकाश, राजेश दुबे, विनोद मिश्र, गोविंद किशोर शाही आदि मौजूद रहे।