फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hanging in pm report of demsel

Kushinagar News: फंदा लगाकर युवती ने दी थी जान, मोबाइल पर करती थी अधिक बात

Wed, 30 Aug 2023 05:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Wed, 30 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

प्रभारी थानाध्यक्ष जीत बहादुर यादव ने बताया कि शव को घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते थे। साक्ष्य के लिए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राॅफी कराई गई।

विज्ञापन
hanging in pm report of demsel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 चिता से जिस युवती का शव पुलिस ने कब्जे में लिया था। उसने घर वालों की डांट से नाराज होकर फंदा लगाकर जान दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने घर वालों को बुलाकर शव सुपुर्द कर दिया। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार गांव निवासी रतन वर्मा की 18 वर्षीय बेटी रमा मोबाइल पर किसी से अधिक बात करती थी। घर वाले कई बार समझा चुके थे लेकिन युवती नहीं मान रही थी। नाराज घर वालों ने सोमवार को उसको डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर युवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उस वक्त घर वाले खेत में काम करने गए थे।
विज्ञापन


गांव वालों की मदद से आनन-फानन घर वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के बागीचे में ले गए और चिता पर लिटा दिए थे। उसी बीच पहुंची पुलिस को देखकर सभी लोग भाग निकले। देर शाम को पुलिस ने विश्वास में लेकर घर वालों से संपर्क किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस की अर्जी पर डॉक्टरों की टीम गठित कर युवती का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राॅफी भी हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष जीत बहादुर यादव ने बताया कि शव को घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते थे। साक्ष्य के लिए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राॅफी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed