फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hanging dead body found

Kushinagar News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 18 Dec 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
hanging dead body found
सुगौली में विवाहिता की मौत के बाद रोते बिलखते परीजन व जुटी लोगों की भीड़।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

- जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पखनहां गांव के सुगौली टोले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के पखनहां गांव के सुगौली टोला में शनिवार की रात विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि पखनहां गांव के सुगौली टोला निवासी अतुल कुशवाहा पुत्र अलगू की शादी दो साल पहले हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी निवासी डॉ. सुभाष कुशवाहा की पुत्री अंजली उर्फ गुड़िया (25) से हुई थी। कुछ माह पहले अंजली अपने मायके गई थी। उसका पति अतुल एक सप्ताह पूर्व ही बुलाकर अपने घर लाया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात पति-पत्नी खाना खाने के बाद बच्चे के साथ सो गए थे। कहा जा रहा है कि आधी रात के बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पति उठा तो अंजली छत के कुंडे में फंदे से लटकी हुई थी। इसकी सूचना अंजली के मायकेवालों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद मायकेवाले भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। जटहां बाजार के थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विवाहिता के भाई मुकेश कुशवाहा ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष की सास, पति व ननद सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed