फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hangama in police station

संदिग्ध परिस्थितियों में चालक की मौत

Wed, 26 Jun 2019 06:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
hangama in police station
रामकोला थाने में खडी दुर्घटना में क्षतिग्रत कार और संदिग्ध परिस्थितियों में चालक की मौत केबाद थ? - फोटो : KUSHINAGAR
थाने में शव रखकर साढ़े तीन घंटे किया हंगामा
विज्ञापन

मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में कार चालक की मौत हो गई थी
पत्नी ने कार मालिक पर हत्या कर शव घर पहुंचाने का लगाया आरोप
पुलिस के समझाने के बाद माने परिजन, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला/कुशीनगर। परोरहा गांव के कार चालक की मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बुधवार की भोर में परिजन और गांव के लोग शव लेकर रामकोला थाने पहुंच गए। कार मालिक पर हत्या कर शव घर पहुंचा देने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने कार्रवाई की मांग की। करीब साढ़े तीन घंटे परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर थाना परिसर में हंगामा करते रहे। बाद में एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परोरहा गांव की कौशल्या का कहना है कि उनके 30 वर्षीय पति राजकुमार पुत्र मुरारी पेट्रोल पंप मालिक की कार चलाते थे। आरोप है कि कार मालिक ने मंगलवार की रात उसके पति की हत्या कर दी और शव को घर पहुंचा दिया। पीड़ित पत्नी कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्नी के समर्थन में परिजन और गांव के कुछ लोग करीब साढ़े तीन घंटे थाने में शव रख कर हंगामा करते रहे। बाद में एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि कार मालिक ने बताया कि मंगलवार की शाम पडरौना से लौटते वक्त रास्ते में चालक राजकुमार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। उसके साथ मथुरा नगर में एक अन्य युवक और धर्म समधा मंदिर की महिला को भी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और घायलों को सीएचसी रामकोला ले जाकर उपचार कराया। जबकि कार को पुलिस ने थाने में खड़ी करा दी। चालक राजकुमार शराब के नशे में था। उसे अपनी गाड़ी से उसके घर भेजवा दिया। पता चला कि रात में राजकुमार की तबीयत खराब हुई तो परिजन पहले कप्तानगंज सीएचसी ले गए, वहां से रेफर होने पर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चालक की पत्नी का हत्या कर शव घर पहुंचाने का आरोप बेबुनियाद है। पुलिस की जांच में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed