फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hands raised in supplication during the Friday prayers of the fourth week of Ramadan.

Kushinagar News: रमजान के चौथे जुमे की नमाज में दुआ के लिए उठे हाथ

Sat, 14 Mar 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hands raised in supplication during the Friday prayers of the fourth week of Ramadan.
पिपरा कनक जमा मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी।संवाद
पडरौना। शहर से लेकर जिले के ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में रमजान के चौथे जुमे की नमाज अदा की गई। रोजेदारों की सुरक्षा को लेकर मस्जिदों के पास भारी संख्या में पुलिस कमियों की तैनाती रही। मुस्लिम समुदाय के लोग सज-धजकर पास की मस्जिदों में पहुंचे और अलविदा की नमाज अदा की।
विज्ञापन

नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने अल्लाह से मुल्क व मजहब की सलामती, खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। पडरौना जामा मस्जिद में नमाज इमाम मुफ्ती रजाऊल मुस्तफा ने अदा कराई। जबकि कसया जामा मस्जिद में इमाम मौलाना अंसार रजा ने नमाज पढ़ाई। मौलाना अंसार रजा ने कहा कि रमजान इस्लाम धर्म मानने वाले लोगों के लिए रहमतें व बरकतें लेकर आता है। लोगाें को चाहिए कि रमजान में अल्लाह की खूब इबादत कर अपने गुनाहों से तौबा कर लें और अपने गुनाहों की मगफिरत पा लें।
विज्ञापन

इमाम मुफ्ती रजाऊल मुस्तफा ने कहा कि रमजान लोगों को नेकी बटोरने, अपने गुनाहों से तौबा कर माफ़ी मांगने का अवसर देता है। जितना हो सके इस माह में अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। बड़े नसीब से यह अवसर साल में एक बार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकीनगर संवाद के अनुसार, अलविदा की नमाज क्षेत्र के बंजारापट्टी, बाजूपट्टी, खुशीपट्टी, बरवापट्टी, सिधुआ बांगर भाठ, परसौना, सोहनरिया, चौपरिया आदि गांवों में भी बड़े ही अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। यहां भी स्थानीय थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रही।
मथौली संवाद के अनुसार, कस्बा समेत क्षेत्र की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा, नारायणपुर, मथौली, अजीजनगर और लोहेपार गौनरिया स्थित मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। मथौली चौकी इंचार्ज अंकित कुमार सिंह की अगुवाई में कांस्टेबल उपेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रहे।
पिपरा कनक संवाद के अनुसार, स्थानीय गांव स्थित जमा मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसी तरह क्षेत्र के धुसवा, हसनपुरा, महरुटोला, बोदा टोला, शाह टोला, खुद्दी टोला, गगलवा चैन पट्टी, मीर बिहार, बसंतपुर आदि गांव के मस्जिदों में नमाजियों ने रोजा रखकर नमाज अदा की। जमा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना शमशुजमा मीसवाही ने कहा कि यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। रमजान के दिनों में किए गए नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को चाहिए कि वे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हुए आपसी भाईचारे और मोहब्बत को बढ़ावा दें।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही क्षेत्र के मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। रजा जामा मस्जिद में दोपहर एक बजे, वेलवारी पट्टी 1:15 बजे और सिराज नगर 1:30 बजे से नमाज अदा की गई। इसी तरह मेहदिया, टिकुलिया, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, अवदान टोला, डफाली टोला, बिशुनपुरा, राजपुर खाश, तुर्कवलिया, जानकी नगर, दर्जी टोला, मालवीय नगर समेत सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े शिद्दत के साथ नमाज अदा की। कारी जिकरुल्लाह ने बताया कि रमजान के पाक महीने में अल्लाह की इबादत के साथ रोजा रखने, कुरान की तिलावत करने और गरीबों को जकात देने से खुदा की नेमत हासिल होती है।

इस दौरान मौलाना शाबीर अली, मौलाना इकबाल, अहमद अमजदी, मौलाना गुलाम, मुस्तफा मिस्वाही, शाकिर अली, सफदर हुसैन खान, हासन अली, मुश्ताक अहमद, मुबारक अली, इमरान अजमेरी, फैयाज अहमद, इरसाद अहमद आदि मौजूद रहे।

पिपरा कनक जमा मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी।संवाद

पिपरा कनक जमा मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी।संवाद

पिपरा कनक जमा मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी।संवाद

पिपरा कनक जमा मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी।संवाद

पिपरा कनक जमा मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी।संवाद

पिपरा कनक जमा मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी।संवाद

पिपरा कनक जमा मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी।संवाद

पिपरा कनक जमा मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed