{"_id":"62d85198536475716c2565b4","slug":"handball-kushinagar-news-gkp4443827177","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं हैंडबॉल में बढ़ा रही मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं हैंडबॉल में बढ़ा रही मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं हैंडबॉल में बढ़ा रही मान
- चार छात्राओं का जूनियर मंडलीय हैंडबॉल टीम में हुआ चयन
- जिले की कुल 12 खिलाड़ियों में स्कूूल की 10 छात्राएं हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रामकोला ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पकड़ी बांगर की छात्राएं हैंडबॉल में विद्यालय का मान बढ़ा रही हैं। विद्यालय की चार छात्राओं का चयन जूनियर मंडलीय हैंडबाल टीम में हुआ है। जनपदीय हैंडबॉल टीम की कुल 12 खिलाड़ियों में 10 इसी स्कूल से हैं। यहां की छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी खेल चुकी हैं। स्कूल की छात्राएं देवरिया में आयोजित मंडलीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2021-22 में विजेता रही हैं। स्कूल की कक्षा आठ की दो छात्राएं साधना प्रजापति और रानी का चयन केंद्रीय खेल प्रशिक्षण शिविर अमेठी के लिए हो चुका है।
---------
जिला स्टेडियम में करती हैं नियमित अभ्यास
विद्यालय कि छात्राएं हैंडबॉल खेल में पारंगत होने के लिए प्रतिदिन जिला स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। साधना प्रजापति, रानी सिंह, अनुष्का पासवान, पिंकी पासवान, रिमझिम पासवान, सितारा, तनु, अंतिमा, सोनम, सौम्या पांडेय, प्रिया, काजल, अंजली आदि छात्राएं रोजाना स्टेडियम में अभ्यास करती हैं।
----------
छात्राओं को शिखर तक पहुंचाने के लिए ये हैं प्रयासरत
इन खिलाड़ियों को यहां तक पहुंचाने के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुनीता सिंह, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक डॉ. शंकरदयाल पाठक, शिक्षक चंद्रशेखर चांद और अंतराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन के संयुक्त सचिव ज्ञानवर्धन गोविंदराव अहम भूमिका निभा रहे हैं। च्च प्राथमिक विद्यालय पकड़ी बांगर की छात्राओं को खेल में बड़ी उपलब्धि दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।