फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hailstorm-affected farmers squatted

ओला प्रभावित किसानों ने धरना दिया

Fri, 06 May 2016 11:51 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 06 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm-affected farmers squatted
धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम से वार्ता करते क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। तहसील क्षेत्र पूर्व में हुए ओला और अतिवृष्टि से प्रभावित माधोपुर खुर्द व गोड़इता श्रीराम गांव के लोगों ने शुक्रवार को विधायक की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे एसडीएम को लोगों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


काफी संख्या में गांव के लोग शुक्रवार को दोपहर विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी तहसील प्रशासन विरोधी नारे लगाने के साथ ही ओला और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


गांववालों का आरोप था कि सेवरही विकास खंड के गांव गोड़इता श्रीराम व माधोपुर खुर्द में 2015 में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। क्षति का आंकलन तहसील प्रशासन की तरफ से कराया गया था। इसके बावजूद प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की सपा सरकार की कथनी-करनी में काफी अंतर है। बड़े-बड़े दावे करने वाली इन सरकारों का आम आदमी से कोई सरोकार नहीं रह गया है।

उन्होंने तहसील प्रशासन से दो सप्ताह के अंदर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। उधर, विधायक की अगुवाई में धरने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम गणेश प्रसाद व तहसीलदार रामसुधार को लोगों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।


धरने में ग्रामप्रधान रमेश पाल, रामदेव गुप्ता, रामसागर चौहान, लालबदन, प्रेम कुमार, जनार्दन पांडेय, रघुबीर यादव, संतोष चौहान, तूफानी शर्मा, हरेराम गुप्ता सहित काफी संख्या में गांव के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed