फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Had connection with controversies, case was filed against influential people

Kushinagar News: विवादों से था नाता, रसूखदार लोगों पर दर्ज कराया था केस

Thu, 18 Jan 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Had connection with controversies, case was filed against influential people
 मां बेटी की हत्या के बाद दरवाजे पर लगी भीड़।
खड्डा। जनपद से सटे बिहार के बगहां में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या और शवों को एसिड से जलाए जाने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि मां-बेटी हत्या प्रतिशोध में की गई है। वैसे, महिला शोभा तिवारी का विवादों से नाता था। शोभा ने कई रसूखदार लोगों के विरुद्ध दुराचार सहित पैसे के लेनदेन का केस दर्ज कराया था। स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक लोगों में उनकी काफी जान-पहचान थी। बताया जा रहा है कि बिहार के बगहां नगर की शोभा तिवारी का अपने पति उपेंद्र तिवारी से काफी पहले संबंध विच्छेद हो गया था। शोभा पहले किराए के मकान में रहती थीं। बाद में उन्होंने अपना घर बनवा लिया था। शोभा ने लगभग 12 से ज्यादा अलग-अलग लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इसमें कई रसूखदार लोग भी थे।
विज्ञापन

यह भी बताया जा रहा है कि शोभा काफी स्वतंत्र विचार की महिला थीं। उनका स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल था। शोभा ने दो वर्ष पहले अपनी पुत्री खुशबू की शादी कर दी थी, लेकिन वर्तमान समय में वह अपनी मां के साथ ही रहती थी। शोभा का पुत्र अविनाश पटना में रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब उसने मां को फोन किया तो फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने अपने मामा संतोष तिवारी व पड़ोसियों को सूचना दी। तब घटना की जानकारी सामने आई। अंदेशा जताई जा रही है हत्यारे शोभा तिवारी की जान पहचान वाले हो सकते हैं। क्योंकि हत्या के बाद शव को एसिड से जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई थी। हत्यारों ने घटना को अंजाम देने के बाद घर के दरवाजे पर बाहर से ताला बंद कर दिया था और फरार हो गए थे। चर्चित महिला व उसकी बेटी की नृशंस हत्या की गूंज सीमावर्ती क्षेत्रों में सुनाई देती रही। फिलहाल पुलिस अभी हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। डीएसपी बगहां कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
हत्या के बाद दृश्य देखकर हैरान थे लोग-
मां-बेटी की नृशंस हत्या के बाद आस-पास के लोग हैरान थे। खून से लथपथ मां-बेटी के शव पड़े थे। उसके बाद शवों को एसिड से जलाया गया था, लेकिन इतनी बड़ी घटना की जानकारी वहां के लोगों को नहीं हुई। बताया जा रहा है कि सुबह दस बजे तक इस घटना से लोग अनजान थे। जब मृतका के बेटे ने सुबह दस बजे फोन किया और फोन न उठने की जानकारी दी। उसके बाद जब लोग उसके घर पहुंचे तो इस बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed