{"_id":"589613c24f1c1b313de8585f","slug":"had-a-meeting-with-political-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पूर्व पर्चा दाखिला शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर शनिवार को राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों और आरओ, एआरओ की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इस बैठक में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर निर्देशित किया गया।
डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए कार्यालय कलेक्ट्रेट को बनाया गया है। पर्चा दाखिला की तिथि सात से 14 फरवरी तक है। इस बीच कोई भी प्रत्याशी अपराह्न तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। उन्हाेंने राजनीतिक दलों के लोगों से कहा कि नामांकन के दौरान भीड़ लेकर न आएं। क्योंकि जिले में निषेधाज्ञा लागू है। उन्हाेंने बताया कि चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए आरओ और एआरओ से अनुमति लेना अनिवार्य है।
सीडीओ केदारनाथ सिंह ने कहा कि नामांकन पत्र के लिए सभी कॉलम भरना अनिवार्य है। सभी प्रत्याशियों के लिए नामांकन शुल्क दस हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति के लिए पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में एडीएम कृष्णलाल तिवारी, बसपा से सुभाष भाष्कर, भाजपा से मारकंडेय शाही, जनता दल युनाइटेड से श्यामबाबू मोदनवाल सहित एसडीएम संजीव रंजन, अरुण कुमार, विपिन कुमार, रामाश्रय सिंह, अजय नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।