फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gyan Mandir team became the winner in hockey

मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर जिला स्टेडियम में हुई हॉकी प्रतियोगिता

Sun, 29 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gyan Mandir team became the winner in hockey
हॉकी में ज्ञान मंदिर की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मेजर ध्यानचंद की जयंती रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिला स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में ज्ञान मंदिर की टीम विजेता और स्टेडियम रेड की टीम उपविजेता घोषित की गई। विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया, जबकि अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

खेल विभाग की तरफ से जिला स्टेडियम में 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्घाटन एसडीएम सदर कल्पना जायसवाल ने किया। इस प्रतियोगिता में बुद्ध समाज कल्याण प्राथमिक विद्यालय कुशीनगर, स्टेडियम रेड, सरदार पटेल पूर्वांचल समाज कल्याण विद्यालय सिसवा महंत, ध्यानचंद क्लब कुशीनगर, स्टेडियम ब्लू और ज्ञान मंदिर स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें ज्ञान मंदिर के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक तीन गोल किया, जिससे उन्हें विजेता घोषित किया गया। एक गोल करने वाली स्टेडियम रेड की टीम को उप विजेता घोषित किया गया। इन्हें क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने पुरस्कार दिया। इस दौरान मंगेशचंद्र, गुड्डू गुप्ता, दिवाकर मणि त्रिपाठी, श्रीकृष्ण गुप्ता, ममता भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed