फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Guru loan cannot be repaid: Rajinikanth

गुरूजन सम्मान समारोह व कजरी महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित

Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Guru loan cannot be repaid: Rajinikanth
गुरु ऋण चुकाया नहीं जा सकता : रजनीकांत
विज्ञापन

गुुरुजन सम्मान समारोह व कजरी महोत्सव में बोले विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। संस्कार भारती की तरफ से वेलकम हाउस में गुरु सम्मान और कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों को गीता देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो अमूल्य निधि गुरु देता है। उसे चुकाया नहीं जा सकता। संस्कार भारती की ओर से गुरुजनों के सम्मानित करने का कार्यक्रम सराहनीय है। गुरुजनों का सम्मान व आदर करना सबका दायित्व है। उनके सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इसके बाद संस्कार भारती के कलाकारों ने लोकगीत कजरी की शुरूआत गणेश वंदना से की। कजरी गीत की प्रस्तुति में सुनंदा शर्मा ने मिर्जापुर कइल गुलजार हो, निधि शर्मा ने पिया मेंहदी लिया द मोती झील से, प्रियंका द्विवेदी ने बड़ा दर्द होला भांग के पिसाई में, अर्चना ने सावन झरे लागे ओ धीरे-धीर, रजनी गुप्ता ने रिमझिम पड़ेला फूहराव, सुनील मिश्र ने हरे रामा रिमझिम बरसे, अतुल भारती ने बिरन भैया रहे चाहे जाय हो, दिनेश तिवारी ने रेलिया बैरन, डॉ. अंबरीष विश्वकर्मा ने असो सावन में हमके देखा द पिया व विंध्यवासिनी मां को रिझाने वाला कजरी प्रस्तुत कर श्रोताओं को गदगद कर दिया। इसमें रवि पाठक, हैप्पी व शिवम ने वाद्ययंत्रों पर संगति दी। शिवांगनी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष डॉ. अनिल सिन्हा और संचालन सुरेश प्रसाद गुुप्त ने किया। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, अशोक जैन, शशि प्रभा सिन्हा, वीरेश राय, अरुण राय, चंद्रभान गुप्ता, अनिल प्रताप राव, चंद्रप्रभा पांडेय, दिव्येंदु मणि, अशोक कुमार, महादेव, राजेेंद्र शर्मा, केशव सिंह, चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान
सम्मान समारोह में गुरुजनों को गीता की पुस्तक, अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इसमें डॉ. पारस नाथ श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्र, इंद्रासन प्रसाद, डॉ. बच्चा पांडेय, डॉ. दयाशंकर त्रिपाठी, गुलाब चंद गुप्ता, पंडित सुरेश पांडेय, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रियंका द्विवेदी, भंते महेंद्र, स्मृतिशेष के रूप में केदारनाथ गुप्त के पुत्र अमिय गुप्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed