{"_id":"630270ba1ca6665c3d08b610","slug":"gulmohar-tree-fell-on-the-road-traffic-disrupted-kushinagar-news-gkp4477567128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिरा गुलमोहर का पेड़, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गिरा गुलमोहर का पेड़, आवागमन बाधित
विज्ञापन
पडरौना नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर गिरा गुलमोहर का पेड़, आवागमन बाधित
पडरौना। नगर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन रोड पर रविवार की सुबह लगभग पांच बजे पुराना गुलमोहर का पेड़ अचानक तारों पर गिर गया। उसके नीचे टिनशेड में एक दुकान थी। उसके दब जाने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे रेलवे स्टेशन रोड पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। राहगीरों को दूसरे रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।
भोर में ट्रेन पकड़ने के लिए काफी संख्या में यात्री इस रास्ते पैदल, बाइक व अन्य वाहनों से आते हैं। ट्रेन से उतरकर भी लोग इस रास्ते अपने गंतव्य तक जाते हैं। रविवार की भोर में चरचराहट की आवाज के साथ यह पेड़ सड़क पर गिर गया। उस समय बिजली आपूर्ति हो रही थी। आस-पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली निगम को दी। बिजली काटी गई, जिससे कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया। पेड़ के आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे लगे पेड़ काफी पुराने हैं। इनके गिरने का खतरा मंडराता रहता है।
चूंकि इसी मार्ग पर शहर का सबसे पुराना उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय और उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज भी है। कई कोचिंग सेंटर संचालित होते हैं, जहां प्रतिदिन काफी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। इसके अलावा ट्रेन से आने-जाने वाले लोगों का आवागमन रहता है।