{"_id":"6a1b4f6a094aa7ffd109c52e","slug":"gulharia-regulator-gate-breaches-rapid-flow-sparks-concern-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-160882-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गुलहरिया रेगुलेटर का फाटक टूटा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गुलहरिया रेगुलेटर का फाटक टूटा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता
Sun, 31 May 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर स्थित गुलहरिया रेगुलेटर का एक फाटक शनिवार को टूट गया, जिससे नहर का पानी तेज बहाव के साथ आगे बढ़ने लगा। घटना के बाद आसपास के लोगों में चिंता फैल गई। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फाटक की मरम्मत के प्रयास में जुट गए।
जानकारी के अनुसार खड्डा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के गुलहरिया रेगुलेटर का पूर्वी फाटक पानी के दबाव के कारण अचानक टूट गया। फाटक टूटने के साथ तेज आवाज हुई और नहर में पानी का बहाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों को आशंका होने लगी कि कहीं तेज दबाव के कारण नहर को कोई नुकसान न पहुंच जाए।
घटना की सूचना मिलने के बाद काफी विलम्ब से सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। हालांकि खबर लिखे जाने तक देर शाम तक फाटक की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी थी। विभागीय कर्मचारी फाटक को दुरुस्त करने में लगे हुए थे। वहीं क्षेत्रीय लोग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।