{"_id":"6907b4b2a19b19b90d097a70","slug":"gst-officials-checking-on-the-highway-were-assaulted-accused-arrested-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1122381-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर चेकिंग कर रहे जीएसटी अधिकारियों से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर चेकिंग कर रहे जीएसटी अधिकारियों से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 03 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहायक आयुक्त की तहरीर पर पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। सहायक आयुक्त (राज्य कर विभाग) दीपेंद्र सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने रविवार सुबह झुंगवा निवासी विक्की श्रीवास्तव पर मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दीपेंद्र सोनकर के अनुसार, विक्की ने शनिवार रात करीब पौने एक बजे नेशनल हाइवे स्थित जीटी बाबू तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे उनपर व एक अन्य सहायक आयुक्त अंबरीश सिंह और विभागीय ड्राइवर अक्षय कुमार पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों घायल हो गए।
सहायक आयुक्त (राज्य कर विभाग) दीपेंद्र सोनकर ने दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 12:45 बजे वह टीम के साथ एनएच-28 पर विशुनपुरा कट के पास मालवाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक ट्रक को रोककर कागजात और माल की जांच की गई और भौतिक सत्यापन के लिए उसे रविंद्र नगर स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय भेजा गया। इसी बीच विक्की श्रीवास्तव, निवासी झुंगवा, थाना कसया मौके पर पहुंचा और वाहन छोड़ने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर सहायक आयुक्त अंबरीश सिंह और ड्राइवर अक्षय कुमार यादव को भी चोटें आईं। जीएसटी अफसरों की सूचना पर रात में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और विक्की को हिरासत में ले लिया।
रविवार सुबह सहायक आयुक्त दीपेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी, शांति भंग और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बीच रविवार शाम को इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें विक्की जीएसटी अधिकारियों पर ही मारपीट का आरोप लगा रहा है।हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन
विक्की श्रीवास्तव का आरोप है कि शनिवार देर रात उसके एक परिचित ट्रक चालक ने फोन कर उसे बताया कि कागजात पूरे होने के बावजूद जीएसटी अधिकारियों ने उसका वाहन रोक लिया है। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा, तो अधिकारियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। विक्की का यह भी आरोप है कि करीब दो हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर जीएसटी अधिकारियों की कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद विभागीय जांच बैठी थी। अब अधिकारी उस वीडियो को लेकर उस पर संदेह कर रहे हैं और उसी को लेकर बदले की भावना से उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इस संबंध में एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया जीएसटी अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।