{"_id":"6328b1e140e19c7398773d37","slug":"group-of-investors-visited-buddhist-sites-kushinagar-news-gkp451067685","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों के दल ने बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों के दल ने बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया
विज्ञापन
कुशीनगर पहुंचे 14 सदस्यीय निवेशकों की टीम।
- फोटो : KUSHINAGAR
निवेशकों के दल ने बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया
पडरौना/टेकुआटार। कुशीनगर में आए निवेशकों के चौदह सदस्यीय दल ने सोमवार को प्रमुख बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। इस दल ने बौद्ध स्थलों के महत्व के बारे में जानकारी ली।
महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न देशों का 14 सदस्यीय दल रविवार की देर शाम पहुंचा था। वहां पर्यटन को बढ़ावा देने और उसमें निवेश को लेकर सांसद विजय कुमार दुबे और डीएम एस. राजलिंगम के साथ बैठक की थी। इस दल में फाल्कन फीनिक्स ग्रुप की सीईओ माली फॉल्कनर सहित अन्य लोग शामिल थे। सोमवार की सुबह इस दल ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप और कुशीनगर में खाली पड़ी मैत्रेय प्रोजेक्ट की 191 एकड़ जमीन का भ्रमण किया।
इस भूमि पर पर्यटन विकास को लेकर संभावना व्यक्त की। इसके बाद टीम पावानगर पहुंची। वहां पर्यटन विकास के लिए संभावनाएं तलाशीं। इसके बाद दल श्रावस्ती रवाना हो गया। निवेशक थीम पार्क, लाइट शो, रिसार्ट, डेवलपमेंट, वेलनेस सेंटर आदि की निवेश को लेकर इच्छुक दिखे। इस अवसर पर तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, स्थानीय पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन, ईओ प्रेमशंकर, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, रामाधार यादव आदि मौजूद थे।