{"_id":"662d6c95bd24baf290072af7","slug":"grooms-car-falls-into-majhna-drain-three-injured-including-driver-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116029-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मझना नाले में गिरी दूल्हे की गाड़ी, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मझना नाले में गिरी दूल्हे की गाड़ी, चालक समेत तीन घायल
Sun, 28 Apr 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। मझना नाला पुलिया की रेलिंग नहीं होने अहिरौली बाजार-बोदरवार मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दूल्हे की गाड़ी नाला के नीचे गड्ढे में पलट गई। चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। दूल्हा बाल-बाल बच गया। घायलों को निजी साधन से परिजन गोरखपुर निजी अस्पताल लेकर चले गए।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर निवासी द्वारिका साहनी के घर से अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बेंदुआर के टोला झुगहिया निवासी द्वारिका साहनी के घर बरात जा रही थी। दूल्हे की गाड़ी बोदरवार-अहिरौली बाजार मार्ग के सुंहाटार गांव के सामने मझना नाला पर पहुंची ही थी कि पुलिया की रेलिंग नहीं होने से अनियंत्रित होकर नीचे नाले में गिर गई। चालक और कार में बैठी दो महिलाएं सोनिया और सोनी घायल हो गईं, जबकि दूल्हा मोनू साहनी बाल-बाल बच गए। मौजूद लोगों ने दूल्हे की गाड़ी को सीधा कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। उसी दौरान पीछे आ रहे परिजन उन्हें निजी साधन से अहिरौली बाजार के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें गोरखपुर किसी प्राइवेट अस्पताल लेगए, जहां उनका इलाज चल रहा है।