फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grocery shop's shutter broken and cash and goods stolen

Kushinagar News: किराना दुकान का शटर तोड़ नकदी व सामान चोरी

Mon, 26 May 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Grocery shop's shutter broken and cash and goods stolen
पकवा इनार। कुशीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगलपुर गांव में शनिवार की रात किराना स्टोर का शटर तोड़कर उसमें रखा सामान एवं नकदी चोरी हो गई। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलपुर निवासी संजय सिंह गांव के उत्तरी तरफ किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चए गए। रविवार की सुबह करीब छह बजे आसपास के लोगों ने शटर टूटने की सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा कि गल्ले में रखा 30 हजार रुपये और दुकान में रखा काजू, बादाम, किशमिश समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकान से डीवीआर, इन्वर्टर, बैट्री भी गायब मिला, लेकिन दुकान से कुछ दूर बैट्री और इन्वर्टर पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि दुकानदार को रात में करीब 11 बजे किसी ने फोन पर दुकान खोलकर कोल्डड्रिंक उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन दुकानदार संजय ने उसे मना कर दिया था। इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी गई थी। कॉल नंबर के माध्यम से पुलिस रात में ही शख्स को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। वहीं, इस घटना का फुटेज पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसमें कुछ लोग दुकान से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने कहा कि दुकान में चोरी की घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिली है, पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना से संबंधित कुछ क्लू मिले हैं, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed