फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   grand father, grand son died in accident

तेज रफ्तार ट्रक ने दादा-पोते को कुचला

Mon, 05 Sep 2016 10:56 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 05 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/पटहेरवा। थाना क्षेत्र के लवनिया चौराहे पर सोमवार की सुबह सड़क किनारे दुकान पर चाय-नाश्ता कर रहे दादा-पोते को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। बहराइच जिला निवासी इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पटहेरवा पुलिस शव और ट्रक को लेकर थाने आई। 
विज्ञापन


बहराइच जिले के रिसिया बाजार थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रंजीत अपने पिता मटोरी और पुत्र मनोज लबनिया चौराहे पर किराए के मकान में रहकर कपड़ा बेचते हैं। फेरी लगाकर आजीविका कमाने वाले ये लोग सोमवार की सुबह भी काम पर निकल रहे थे। दादा मटोरी और पोता मनोज चौराहे के एक चाय की दुकान पर सड़क के किनारे बैठकर चाय-नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक इन दोनों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। इस हादसे से चौराहे पर हाहाकार मच गया। हादसा सुनकर रंजीत भी मौके पर पहुंचा और पिता-पुत्र की हालत देखकर बेसुध हो गया।  एसओ पटहेरवा भीम यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। ट्रक और चालक को भी पुलिस ने थाने भेजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed