फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gram Pradhan protested at the house of the ration dealer for not giving ration

Kushinagar News: राशन नहीं देने पर कोटेदार के घर पर ग्राम प्रधान ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Mar 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 16 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan protested at the house of the ration dealer for not giving ration
पडरौना। दुदही क्षेत्र के अमवा दिगर गांव के कोटेदार के दरवाजे पर ग्राम प्रधान ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कोटेदार ई-पाॅस मशीन में फिंगर लगवाने के बाद कार्ड धारकों को राशन नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रिंकू सिंह पटेल ने बताया कि गांव के लोग राशन नहीं देने की कई बार शिकायत कर चुके हैं। गांव के लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा तो कोटेदार गोदाम में ताला लगाकर गायब हो गए। फोन किया तो उनका मोबाइल बंद मिला। सूचना पर आए पूर्ति निरीक्षक रितेश गुप्ता और नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा ने गोदाम का ताला तोड़कर अनाज बंटवाया। कोटेदार को वितरण और स्टॉक रजिस्टर के साथ तलब किया।
विज्ञापन

अनाज और मशीन को गांव के दूसरे कोटेदार को सुपुर्द कर दिया। कोटेदार सुग्रीव यादव ने बताया कि अचानक पत्नी की तबीयत खराब होने सेे खाद्यान्न वितरण छोड़कर दवा कराने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed