फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gram pradhan protested

ग्राम प्रधानों ने जताया विरोध

Tue, 07 Feb 2017 11:42 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan protested
कुशीनगर को नगर पालिका परिषद बनाए जाने से प्रभावित ग्राम प्रधानों ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
कसया। नगर पंचायत कुशीनगर को नगरपालिका बनाए जाने के लिए हुए सीमा विस्तार पर कसया ब्लॉक के कई गांवों के ग्राम प्रधानों ने विरोध ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को इन प्रधानों ने कुशीनगर में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बिना अवगत कराए ही नगरपालिका परिषद में गांवों को शामिल कर लिया गया है। इससे ग्राम प्रधानों का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रामविलास यादव की अगुवाई में कुशीनगर स्थित एक धर्मशाला में चयनित गांवों के ग्राम प्रधान एकत्र हुए। इन प्रधानों ने विरोध जताया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि शासन की ओर से लिए गए इस निर्णय से चयनित गांवों के ग्राम प्रधानों के अधिकारों का हनन हो रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संवैधानिक तरीके से पांच वर्ष के लिए चुनाव हुआ था, लेकिन बीच में ही शासन की ओर से नगर पंचायत कुशीनगर के क्षेत्र का विस्तार कर नगरपालिका परिषद कुशीनगर में तब्दील करने से ग्राम प्रधानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।       
विज्ञापन

मौजूद ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। इस मौके पर राजेश्वर मणि त्रिपाठी, विनोद सिंह, शहादत अली, प्रमोद शुक्ल, हरिकिशुन गुप्ता, अरविंद चतुर्वेदी, आबिद अली, शमशुलहक अंसारी, रघुनाथ कुमार गौतम, लक्ष्मण यादव, महबूब आलम, इसरार अहमद, राजेश्वर तिवारी, दिनेश्वर प्रसाद, योगेंद्र, रामचंद्र यादव, मंसूर आलम, वंशराज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed