फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grain merchant ran away with farmers' money

नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर

Mon, 23 Aug 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Grain merchant ran away with farmers' money
किसानों की रकम लेकर अनाज व्यापारी भागा
विज्ञापन

15 वर्षों से कर रहा था अनाज खरीद-बिक्री का व्यवसाय
बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। सोमवार को पुलिस के सामने एक ऐसा मामला सामने आया, जिसके बारे में सुनकर पुलिस और किसान दोनों परेशान हैं। वर्षों से अनाज का व्यवसाय करने वाला एक व्यापारी किसानों के लाखों रुपये के अनाज की रकम लेकर भाग गया है। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर-18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (मथौली) का है। किसानों ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बिहार के बेगूसराय जिले का एक व्यवसायी बीते 15 वर्षों से मकान बनाकर रह रहा था। यहीं से एक फर्म के नाम से अनाज खरीदने-बेचने का कारोबार करता था। इसी वार्ड में उसका एक गोदाम भी स्थित है। नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 मां कोटेश्वरी नगर (करमैनी प्रेमवलिया) निवासी जगदंबा राय, बिचंडी वर्मा, संजय कौशिक, अजय राय, बंधु कुशवाहा, माया देवी समेत क्षेत्र के कई गांवों के किसानों का आरोप है कि आरोपी व्यवसायी किसानों से धान, गेहूं, सोयाबीन आदि की खरीदारी करता था। अनाज की रकम दो से तीन महीने के अंदर किसानों को दे देता था। उसके ऊपर किसान विश्वास कर अपनी उपज उधार में देते रहे। आरोप यह है कि 15 दिन पूर्व कोई किसान अनाज की रकम लेने पहुंचा तो जानकारी हुई कि वह चुपके से अपनी संपत्ति बेचकर भाग गया है। किसानों का कहना है कि उसका मोबाइल भी बंद है। अपनी रकम के लिए पीड़ित किसान जनप्रतिनिधियों से लेकर पुलिस तक दौड़ लगा रहे हैं। कसया थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस टीम भेजी गई थी। वहां कोई नहीं मिला, घर में ताला बंद था। मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed