{"_id":"63d80ec62b44616a142999d8","slug":"graduate-mlc-election-45-57-percent-voting-in-the-district-kushinagar-news-gkp4658916167-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक एमएलसी चुनाव : जिले में 45.57 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक एमएलसी चुनाव : जिले में 45.57 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में बनाए गए बूथ का निरीक्षण करतीं सीडीओ गुंजन द्विवे?
- फोटो : KUSHINAGAR
स्नातक एमएलसी चुनाव : जिले में 45.57 फीसदी हुआ मतदान
पडरौना। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के तहत सोमवार को जिले के 16 केंद्रों पर मतदान सकुशल संपन्न हो गया। शाम तक 45.57 फीसदी मतदान की सूचना थी। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए डीएम-एसपी सहित अन्य अधिकारी केंद्रों का जायजा लेते रहे।
इस चुनाव के लिए जनपद में 13,580 मतदाता हैं, जिनमें 9,088 पुरुष और 4,492 महिला हैं। जनपद में 16 केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह दस बजे तक 471 पुरुष और 86 महिलाओं सहित 557 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस समय तक 4.10 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर 12 बजे तक 1,498 पुरुष तथा 411 महिलाओं सहित 1,909 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जो 14.06 प्रतिशत था।
दोपहर दो बजे तक 3,051 पुरुष व 989 महिलाओं सहित 4,040 लोगों ने मतदान किया था। इस समय तक 29.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम चार बजे तक 4,688 पुरुष एवं 1,501 महिलाओं सहित 6,189 मतदाता मतदान कर चुके थे। इस तरह शाम चार बजे तक 45.57 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इसी तरह संबंधित एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों पर मतदान का जायजा लेने निकले थे।