फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grabbed Rs 1.45 lakh in the name of sending it abroad, now threatening

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 1.45 लाख, अब दे रहा धमकी

Fri, 27 Dec 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 1.45 lakh in the name of sending it abroad, now threatening
नेबुआ नौरंगिया। विदेश भेजने के नाम पर 1.45 लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। रकम मांगने पर जालसाज जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि जालसाज विदेश भेजने के नाम पर दस से अधिक बेरोजगारों से ठगी कर चुका है। गोरखपुर के कुसम्ही में ऑफिस खोलकर प्रशिक्षण देता है और इसी के आड़ में विदेश भेजने का कार्य करता है। एसपी ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफी गांव निवासी सत्यजीत कुशवाहा से मुलाकात अंगद कुमार मद्धेशिया से हुई। अंगद ने विदेश में नौकरी दिलाने की बात कहते हुए करीब गोरखपुर के कुसम्ही बाजार में संचालित एक ऑफिस पर ले गया। जालसाजों की बातों में फंसकर बैंक खाते में 1.45 लाख रुपये दे दिया। एक माह के अंदर विदेश भेजने की बात कही, दबाव बनाने पर चार माह बाद दोहा कतर जाने के लिए वीजा और हवाई जहाज का टिकट दिया। युवक 27 फरवरी को घर से तैयार होकर दोहा कतर जाने के लिए निकलने वाला था कि तभी अंगद का फोन आया और दोहा कतर में तूफान आने के कारण हवाई जहाज का टिकट कैंसिल होने की बात कही। कहा कि अब तुम्हारी फ्लाइट कुछ दिन बाद होगी। मगर, 11 माह बीतने के बाद भी अंगद न तो उसकी फ्लाइट का टिकट कराया और न ही रुपये वापस कर रहा है। दबाव बनाने पर मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर पीड़ित ने की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने एसपी संतोष कुमार मिश्रा से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed